पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो ड्राइवर के पास रात में फंसी लड़की को बचाया सीटीयू के ड्राइवर मोहित ठाकुर ने

ऑटो ड्राइवर के पास रात में फंसी लड़की को बचाया सीटीयू के ड्राइवर मोहित ठाकुर ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक बार फिर ऑटो में शनिवार रात रेप की वारदात हो जाती, यदि सीटीयू बस का ड्राइवर बहादुरी न दिखाता। देहरादून की रहने वाली एक मॉडल चंडीगढ़ में फैशन शो में हिस्सा लेने आई थी और लेट नाइट पार्टी में शरीक होकर ऑटो से अपने घर जा रही थी। वह सेक्टर-42 में अपने किसी जानकर के घर रुकी हुई थी। रात करीब 2:45 बजे वह सेक्टर-35 से एक ऑटो में बैठ गई। युवती को अकेला देखकर ऑटो ड्राइवर मुकेश ने सेक्टर-42 चौक से यूटर्न लिया और सेक्टर-43 के स्लिप रोड पर चला गया। सुनसान रोड पर वह युवती से जबदस्ती करने लगा। विरोध करने पर पीटा भी। इसके बाद भी युवती विरोध करती रही और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस बीच वहां से एक सीटीयू बस गुजर रही थी। बस ड्राइवर मोहित ठाकुर ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसने बस रोकी और तुरंत कंडक्टर रविंदर सिंह के साथ आॅटो के पास पहुंचे। ऑटो चालक को दबोचा और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ऑटो कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। आरोपी अटावा स्टैंड के पास से किसी दूसरे का ऑटो लेकर आया था। आरोपी खुद अटावा में कैटरिंग का काम करता है और नशे का आदी है। पुलिस ने ऑटो चालक पर आईपीसी धारा-376, 354, 511 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अटावा का रहने वाला है।

मॉडल को ऑटो वाला ले गया सुनसान रोड पर, करने लगा जबरदस्ती, बस ड्राइवर ने चिल्लाने की आवाज सुनी और दबोच लिया आरोपी



मोहित ठाकुर

लगी थी नाइट ड्यूटी... सीटीयू बस के ड्राइवर मोहित ठाकुर की शनिवार को सेक्टर-43 से सेक्टर-17 बस स्टैंड तक नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। उनके साथ कंडक्टर रविंदर सिंह था। वे रात करीब 2:45 बजे सेक्टर-43 बस स्टैंड से दो सवारी लेकर निकले। सेक्टर-42,43 स्थित डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचे तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मोहित ने तुरंत बस को रोककर देखा तो एक ऑटो चालक युवती से जोर-जबरदस्ती कर रहा था। इसके बाद मोहित ने ऑटो वाले को दबोच लिया और युवती को बचाया।

बहादुरी के लिए डीजीपी ने किया सम्मानित.... डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने सीटीयू बस के ड्राइवर मोहित और कंडक्टर रविंदर को पुलिस की मदद करने और आरोपी को पकड़ने के लिए सम्मानित किया है। दोनों को 5- 5 हजार रुपए और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...