पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शारीरिक व मानसिक रोग से छुटकारा पाने के तरीके बताए

शारीरिक व मानसिक रोग से छुटकारा पाने के तरीके बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ की ओर से रविवार को इंटरनेशनल योग-डे 2018 के कॉमन प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। पश्चिम क्षेत्र की ओर से एक सामूहिक योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 योग शिक्षकों व सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आसन व प्राणायाम करवाए गए। इस दौरान भिन्न-भिन्न शारीरिक व मानसिक रोगों से योग के माध्यम से किस प्रकार छुटकारा पाया जा सकता है, इस विषय पर चर्चा की गई। समिति के 20 सदस्यों को जिन्होंने सहयोग शिक्षक का कोर्स पूरा किया था, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के प्रभारी आरआर पासी ने बताया कि चंडीगढ़ शहर में समय समिति द्वारा 82 योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...