पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटी सिटी मोहाली: 753 प्लॉट, 23 हजार एप्लीकेशन

आईटी सिटी मोहाली: 753 प्लॉट, 23 हजार एप्लीकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गमाडा की ओर से आईटी सिटी डेवलप करने की प्लानिंग है। 753 रेजिडेंशियल प्लॉट्स के लिए सोमवार शाम तक 23 हजार एप्लीकेशन फाॅर्म बिक चुके हैं। आखिरी दो दिनों में गमाडा को 5000 हजार फाॅर्म और बिकने की उम्मीद है। आईटी सिटी के डेवलपमेंट का काम दिसंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा और अलॉटमेंट के बाद 2019 में प्लाॅट होल्डर कंस्ट्रक्शन भी शुरू कर सकेंगे।

लोकेशन के हिसाब से आईटी सिटी काफी प्राइम लोकेशन पर है। एयरपोर्ट रोड से डायरेक्ट कनेक्टिविटी के साथ ही आसपास आईटी कंपनियां और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी आ रहा है। गमाडा की ओर से करीब 750 एकड़ में आईटी सिटी का निर्माण किया गया है। आने वाले सालों में यहां पर तेजी से कमर्शियल एक्टीविटी बढ़ेंगी तो आईटी सिटी का महत्व भी बढ़ेगा। मोहाली के प्रॉपर्टी मार्केट के जानकारों का कहना है कि आईटी सिटी में 100 वर्ग गज के प्लॉट में 3 से 5 हजार रुपए प्रति गज का प्रीमियम चल रहा है। वहीं, बड़े प्लॉट्स में प्रीमियम कम है। इसीलिए एप्लीकेशंस छोटे प्लॉट्स की ही ज्यादा आ रहे हैं। आईटी सिटी के प्लॉट्स के लिए कई बैंक आसानी से फाइनेंस कर रहे हैं। गमाडा की स्कीम में शामिल बैंक 5200 रुपए से लेकर 7000 रुपए तक में प्लॉट्स के लिए एप्लीकेशंस के लिए फाइनेंस प्रदान कर रहे हैं।

अपना घर

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गमाडा डेवलप करेगा रेजिडेंशियल प्लॉट, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 मई

ईको सिटी-3 की भी तैयारी... गमाडा न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर में ईकोसिटी-3 लाने को तैयार है। इसके लिए गमाडा ने 272 एकड़ जमीन ले ली है। ये जमीन किसानों से लैंड पूलिंग के तहत प्राप्त की गई है। गमाडा अभी यहां पर और जमीन भी तलाश रहा है ताकि इकोसिटी-3 का दायरा और बढ़ाया जा सके।

यह है प्लान...

100 वर्ग गज से 500 गज तक के प्लॉट

सेक्टर: 66-बी, 82-ए, 83-ए और 101-ए

25 हजार रुपए प्रति वर्ग गज है रेट

100 रु. में मिलेगा फॉर्म

अलॉटमेंट- ड्रॉ से

753 प्लाॅट

प्लॉट्स की संख्या

प्लॉट (वर्ग गज) संख्या

100 200

150 100

200 100

300 129

400 62

500 162

यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2018 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। 2019 में प्लाॅट होल्डर निर्माण शुरू कर सकेंगे।

ऑनलाइन के अलावा बैंकों में मिल रहे फॉर्म...

ट्राईसिटी में पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीबाई की चुनिंदा ब्रांचों में फॉर्म मिल रहे हैं। इसे भरकर मोहाली फेज-8 के गमाडा के ऑफिस में जमा कर सकते हैं। 16 मई को शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा करवाए जा सकते हैं। गमाडा की वेबसाइट gmada.gov.in से फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन भी सबमिट कराया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...