पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म ही व्यक्ति का सच्चा मित्र : शास्त्री

धर्म ही व्यक्ति का सच्चा मित्र : शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारा जीवन अर्थ प्रधान न होकर धर्म प्रधान होना चाहिए। अाज के समय में प्रत्येक व्यक्ति अशांत दिखाई देता है, जबकि भौतिक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति को भौतिक पदार्थ वास्तविक सुख शांति प्रदान नहीं कर सकते। सुख व शांति तभी प्राप्त होगी, जब व्यक्ति का जीवन धर्म प्रधान होगा।

ये प्रवचन ईश्वर चंद्र शास्त्री ने पुरूषोतम मास कथा में दिए। कथा का आयोजन प्राचीन खेड़ा शिव मंदिर में रोजाना 6 से 7 बजे तक किया जा रहा है। भागवद गीता में भगवान बताते हैं कि त्याग से शांति मिलती है। त्याग पूर्वक जीवन जीएं व धर्म के मार्ग पर चलें। धर्म ही जीव का सच्चा मित्र है जोकि अंत काल में भी जीव को परलोक यात्रा में साथ देता है। धर्म से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीव को सुख शांति की अनुभूति होती है। इस पुरूषोतम मास में धार्मिक कृत्य करते हुए अपना समय व्यतीत करें, धर्म को भी जरूर महत्व दें।

सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 मई से होगा उत्सव

चंडीगढ़| सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 में सिद्ध बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 44वां वार्षिक उत्सव व भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। ये उत्सव 30 मई से 3 जून तक किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के गोपाल मोहन भारद्वाज, चंडीगढ़ के मुनिंदर चंचल, जगाधरी से सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल के अमरजीत शर्मा एंड मेंबर, चंडीगढ़ के गुरदियाल एंड पार्टी, महिला संकीर्तन मंडली बाबा पोणाहारी के नाम का गुणगान करेंगी। मंदिर के प्रधान विनोद चड्ढा ने बताया कि इस उत्सव पर मंदिर की वेबसाइट लांच की जाएगी। बाबा बालक नाथ के तीन जन्मों के ग्रंथ का मंदिर के भूतपूर्व महासचिव बुद्धराम शर्मा व ब्रह्म ऋषि कश्मीरी लाल शास्त्री जालंधर वाले द्वारा विमोचन किया जाएगा।

रोज लगेगा आरती के बाद भंडारा : चड्ढा ने बताया कि 30 से 1 जून तक रोजाना सुबह 10 से 1 बजे तक शाम को 6 से 9 बजे तक भजन कीर्तन से पौणाहारी बाबा के नाम का गुणगान किया जाएगा। रोजाना आरती के बाद भंडारा लगेगा।

लड़की को व्हील चेयर और सिलाई मशीन दी

चंडीगढ़| भारत विकास परिषद वेस्ट 4 ने मलोया की विकलांग लड़की को एक व्हील चेयर और सिलाई मशीन दी। लड़की की मां ने हमारी एनजीओ के मेंबर्स से संपर्क किया था। एसी किसी भी लड़की को, किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता होतो है या शादी-ब्याह में किसी तरह की मदद चाहिए होती है, तो संस्था हर संभव सहायता करती है। परिषद की प्रेसिडेंट सुख दर्शन, उषा वाइस प्रेसिडेंट वंदना कांसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी इकबाल और वित्तमंत्री सुनीता जैन भी उपस्थित थी।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 9888027501 पर वॉट्सएप करें। neena.sharma@dbcorp.in पर मेल करें।

जब प्रसन्न होते हैं तो अंदर ज्यादा ऊर्जा होती है: मुनि

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी से मुनिश्री विनय कुमार अलोक ने मुलाकात की। सोलंकी ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हुआ वह गलत ही है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। अच्छा होता भाजपा भी अपने आपको आगे नहीं लाती और उन लोगों को सरकार बनाने का मौका देती। अब तो पैसे का खेल होगा, टूटेंगे या नहीं यह तो भविष्य बताएगा, खरीद-फरोख्त भी चलेगी। राजनीति में आदर्श का स्थान अब नहीं रहा। नीति नहीं केवल राज ही रह गया है। हर पार्टी सत्ता में सत्तासीन होना चाहती है। ये बात हरियाणा के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने मुनि विनय कुमार आलोक से मुलाकात के दौरान कही। चलने का नाम ही जिंदगी है: तुम किसी से किसी प्रकार की बचन बद्धता की आशा रखते हो और जब वे नहीं करते हैं तो तुम मानसिक हलचल से ग्रसित हो जाते हो। लेकिन, तुम देखो कि तुमने अपने जीवन में कितनी बचनबद्धताओं को लिया है और उनका पालन किया है। एक नदी को बहने के लिए दो किनारों की आवश्यकता होती है। बाढ़ तथा बहती हुई नदी में यह अंतर है कि बहती हुई नदी का पानी एक विशेष दिशा में बहता है। जबकि, बाढ़ की अवस्था में पानी बिना किसी क्रम के दिशाविहीन होकर बहता है। इसी प्रकार हमारे जीवन में यदि ऊर्जा को कोई दिशा नहीं दी जाती, तो यह दिग्भ्रमित हो जाती है। जीवन की ऊर्जा के प्रवाह के लिए एक दिशा की आवश्यकता होती है।

जब तुम प्रसन्न होते हो तो तुम्हारे अंदर अत्यधिक जीवन ऊर्जा होती है। लेकिन, जब जीवन ऊर्जा यह नहीं जानती कि कहां और कैसे जाना है, तब यह अवरुद्ध होकर जड़ हो जाती है। ये प्रवचन मुनि विनय कुमार आलोक ने सेक्टर 18 में गोयल भवन में दिए।

अन्याय से धन कमाने पर सबको मिलता है दुख : पंडित अयोध्या

चंडीगढ़| राज परीक्षित ने अपने पूर्वजों को रखा हुआ सोने का मुकुट अपने सिर पर रखा और वो मुकुट अन्याय के धन से बना मुकुट था। अन्याय का मुकुट पहनने से ही राजा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी और उन्होंने अपने गुरु के गले में मरा हुआ सांप डाल दिया था। इसलिए, अन्याय का धन कमाने वाला भी दुखी रहता है और उसको भोगने वाला भी अपने जीवन में दुख ही देखता है। जीवन में सुख चाहते हो तो मेहनत की कमाई करो, अच्छे कर्म करो, इससे आप के साथ आपके परिवार के सदस्य भी सुख के पात्र होंगे। ये प्रवचन पंडित अयोध्या शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को दिए। कथा का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 8 में किया जा रहा है।

श्री गुरुद्वारा साहिब-22 में मेडिकल ब्लॉक का उद्घाटन 22 मई को

चंडीगढ़| गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 में पिछले 15 साल से चल रहे गुरु हरिराय साहिब डायग्नोस्टिक सेंटर में सीटी स्कैन और आधुनिक मेडिकल ब्लॉक का उद्घाटन 22 मई को किया जाएगा। उद्घाटन हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर मंत्री पंजाब ब्रह्म महिंद्रा शाम 5.30 बजे करेंगे। जनरल सेक्रेटरी गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि गुरमति समागम में ज्ञानी रघुवीर सिंह जत्थेदार तख्त श्रीकेसरगढ़ साहिब, भाई सुखदीप सिंह दमदमी टकसाल, भाई बलविंद्र सिंह लोपोके हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर व भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले कथा-कीर्तन करेंगे।

खबरें और भी हैं...