पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए 11वीं में एडमिशन ऑनलाइन ओपन

हरियाणा-पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए 11वीं में एडमिशन ऑनलाइन ओपन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | गवर्नमेंट स्कूलों में 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए हरियाणा व पंजाब के स्टूडेंट्स भी ऑन लाइन एप्लाई कर सकते हैं। ऑन लाइन इस एडमिशन प्रोसेस में यूटी हरियाणा और पंजाब के लिए एक जैसा ही नियम रहेगा लेकिन स्कूल में एडमिशन हर स्टूडेंट को उसके दसवीं क्लास के रिजल्ट के आधार पर तैयार कटऑफ से ही मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने दसवीं के नंबरों के मुताबिक स्कूलों की आप्शन भरेंगे, स्टूडेंट्स के नंबरों के अनुसार उनकी जिस स्कूल में कटऑफ जाएगी उसी स्कूल में सीट अलाॅट होगी। एडमिशन से एक दिन पहले एजुकेशन डिपार्टमेंट बीते वर्ष में स्कूल वाइज हर स्ट्रीम आर्ट्स, कामर्स व साइंस की कटऑफ अपलोड करेगा। स्कूल ऑप्शन भरने से पहले कटऑफ देखेंगे, ताकि पहली काउंसिलिंग में ही उनके नंबरों के अनुसार स्कूल और सीट अलाॅट हो सके।

खबरें और भी हैं...