पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्व चावला ने किया ध्रुव को बाहर, तुषार भी जीते

गर्व चावला ने किया ध्रुव को बाहर, तुषार भी जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सीसीसी ढकोली ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में गर्व चावला ने शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। बॉयज अंडर-17 सेमीफाइनल में गर्व ने ध्रुव पर 2-0 से जीत हासिल की। इंडोर बैडमिंटन हॉल में गर्व ने पहला सेट एकतरफा अंदाज में 21-12 से जीता। दूसरे सेट में ध्रुव ने उन्हें टक्कर तो दी लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके। गर्व ने दूसरा सेट 21-16 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताब के लिए उनका सामना तुषार के साथ होगा। उन्होंने उद्धव को सीधे सेटों में 21-9, 21-16 से हराकर चलता किया।

वहीं बॉयज अंडर-11 में दक्षमीत सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने अतीक्ष को 2-1 से हराया। दक्षमीत पहले सेट में 15-21 से हार गए लेकिन दूसरा सेट उन्होंने 21-15 से जीता। तीसरे सेट को उन्होंने 21-14 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। अब टाइटल के लिए उनका सामना नेवेध पांडे के साथ होगा। उन्होंने सेमीफाइनल में शशांक राणा को 21-17, 21-17 से हराकर बाहर किया।

शगुन प्रीत सिंह गर्ल्स टाइटल के करीब: गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 में शगुनप्रीत कौर ने आसान जीत के बाद फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में शगुन ने कनिष्का को 21-16, 21-19 से हराकर बाहर किया। अब टाइटल के लिए उनका सामना रिजुल सैनी के साथ होगा। रिजुल ने सेमीफाइनल में आलीशा सिंघल को 21-9, 21-17 से हराया।

मृनांक-अभिरूप भी फाइनल में पहुंचे

बॉयज सिंगल्स अंडर-13 में मृनांक शर्मा ने प्रशांत को बाहर कर दिया। मृनांक शर्मा ने सेमीफाइनल में प्रशांत राणा को पहले सेट में 21-13 से हराया लेकिन दूसरा सेट वे हार गए। प्रशांत ने दूसरा सेट 14-21 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में मृनांक ने 21-14 की जीत के बाद फाइनल में जगह बना ली। अभिरूप सरकार अब मृनांक के साथ फाइनल में भिड़ेंगे। उन्होंने अक्षिव को 13-21, 23-21, 21-12 से हराया।

खबरें और भी हैं...