पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट सोल्जर स्कूल बना फुटबॉल चैंपियन, रेयान को 1 0 से हराया

सेंट सोल्जर स्कूल बना फुटबॉल चैंपियन, रेयान को 1-0 से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सेंट सोल्जर इंटर स्कूल फुटबॉल ट्रॉफी मेजबान टीम के ही हाथों में रही। अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए सेंट सोल्जर स्कूल ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल पर 1-0 की जीत दर्ज की। मैच में दोनों ही टीमें बराबर की थीं और गेम भी दोनों ने एक जैसा ही खेला। एक टीम अटैक करती तो दूसरी टीम का डिफेंस उन्हें रोक देता। ऐसे ही गेम बढ़ता रहा। मैच के 35वें मिनट में मेजबान टीम को गोल करने का मौका मिला। बॉल कप्तान अर्नव राणा के पास थी और उन्होंने कोई गलती नहीं की। राणा ने शानदार मूव के दम पर गोल किया और टीम का खाता खोल दिया। इस गोल के बाद रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने गोल बराबर करने की काफी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

इससे पहले सेमीफाइनल में सेंट सोल्जर स्कूल ने आशियाना स्कूल को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। इस मैच में मेजबान टीम की ओर से 32वें मिनट में संचित ने गोल किया था जबकि 37वें मिनट में कप्तान अर्नव के गोल ने टीम की जीत पर मोहर लगाई थी। वहीं दूसरी ओर रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने माउंट कार्मल स्कूल के सफर को समाप्त किया था। स्कूल चेयरमैन रविंदर पाल सिंह हायर के साथ डायरेक्टर जगविंदर पाल सिंह हायर और अमरिंदर पाल सिंह हायर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल विजया सिद्धू ने प्लेयर्स के साथ-साथ कोचेज को भी सफलता की बधाई दी। विजेता टीम को 10 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया गया जबकि रनरअप टीम को 6 हजार रुपए की प्राइज मनी मिली। कोच सुधीर सैनी और विजय ठाकुर को भी 1000 रुपए का कैश अवॉर्ड दिया गया।

होस्ट टीम की ओर से 35वें मिनट में अर्नव राणा ने दागा गोल

ये रहे टूर्नामेंट के बेस्ट

बेस्ट प्लेयर अर्नव राणा सेंट सोल्जर स्कूल

बेस्ट स्कोरर संचित सेंट सोल्जर स्कूल

बेस्ट गोलकीपर कपिल सेंट सोल्जर स्कूल

बेस्ट डिफेंडर हरमन गुलाटी रेयान इंटरनेशनल स्कूल

खबरें और भी हैं...