पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईस्ट बंगाल एफसी को न मिनर्वा के सीनियर्स हरा सके न जूनियर्स

ईस्ट बंगाल एफसी को न मिनर्वा के सीनियर्स हरा सके न जूनियर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. मिनर्वा पंजाब एफसी एआईएफएफ नेशनल फुटबॉल लीग के तीन सीजन टाइटल जीत चुकी है और क्लब की टीम चौथे टाइटल के लिए खेल रही है। मिनर्वा ने आईलीग के अलावा अंडर-13 और अंडर-15 यूथ लीग टाइटल हासिल किए हैं लेकिन क्लब को अंडर-18 लीग में प्लेआॅफ के बाद फाइनल राउंड में भी हार का सामना करना पड़ा। मिनर्वा को ईस्ट बंगाल एफसी ने 3-0 से हराया। अंडर-18 टीम के साथ-साथ मिनर्वा की सीनियर टीम भी इस सीजन में ईस्ट बंगाल पर जीत हासिल नहीं कर सकी है। उन्होंने एक मैच ड्रॉ कराया था और दूसरे में उन्हें हार मिली थी।

शिलोन्ग में खेले गए मैच में स्टार प्लेयर्स से सजी टीम मिनर्वा अपनी फॉर्म में दिखाई नहीं दी। दूसरी ओर रेड/गोल्ड कलर्स वाली टीम ईस्ट बंगाल ने अटैक करना शुरू कर दिया। मिनर्वा ने अपने डिफेंस को कुछ देर के लिए तो मजबूत रखा और गोल नहीं होने दिया। लेकिन ईस्ट बंगाल की टीम कुछ और मूड में थी। उन्होंने 10वें मिनट में खाता खोल दिया। टीम के फॉरवर्ड लालचानहिमा ने तेज शॉट से मिनर्वा के डिफेंस को तोड़ दिया। इस गोल के बाद मिनर्वा ने भी अटैक करना शुरू किया। उन्होंने कुछ मूव तो बनाए लेकिन गोल करने में टीम को सफलता नहीं मिली। अभी टीम पहले गोल के प्रैशर से निकली ही नहीं थी कि लाल ने दूसरा गोल भी कर दिया। उन्होंने 18वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके मिनर्वा को मैच से दूर कर दिया। अगले 32 मिनट तक मिनर्वा गोल नहीं कर सकी और पहले हाफ में स्काेर 2-0 रहा। दूसरे हाफ में दोनों ओर से बॉल को कंट्रोल करने की कोशिश होती रही लेकिन ईस्ट बंगाल ने मिनर्वा के स्ट्राइकर्स को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। पीसी. रोहुलुपुइया ने 83वें मिनट में ईस्ट बंगाल की ओर से एक और गोल दागा। ये टीम का तीसरा गोल था और मिनर्वा ने मैच को 3-1 से गंवा दिया।

यूथ लीग अंडर-18 में मिनर्वा की टीम 3-0 से हारी, ग्रुप में तीसरे स्थान पर पहुंचे, सीजन के चौथे टाइटल के लिए खेल रही है टीम

इस बार गेम में सुधार किया

मिनर्वा ने फाइनल राडंड का पहला मैच काफी रफ खेला था लेकिन इस बार उन्होंने गेम में सुधार किया। पंजाबी क्लब को इस बार सिर्फ दो यैलो कार्ड मिले। पहला कार्ड 77वें मिनट में मोहम्मद अजहरुद्दीन को मिला जबकि दूसरा तरनजीत सिंह को 90वें मिनट में मिला। इससे पहले टीम का मैच पुणे के साथ था और उसमें टीम को पांच यैलो कार्ड का सामना करना पड़ा था। टीम के डिफेंडर अनवर अली को दो यैलो कार्ड मिले जिसके कारण उन्हें रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया गया था।

टीम का पहला मैच ड्रॉ रहा था

मिनर्वा का पहला मैच पुणे के साथ था जिसमें उन्होंने ड्रॉ खेला। दोनों टीमों के बीच स्कोर 1-1 से बराबर रहा। ये मैच काफी रोमांचक रहा था और पुणे की टीम ने पहला गोल छठे मिनट में ही कर दिया था। जेकब ने ये गोल किया और मिनर्वा की परेशानी बढ़ा दी थी। इसके बाद मिनर्वा ने 25वें मिनट में लुलटिनमांग हाओकिप के गोल से स्कोर बराबर किया था। पहले हाफ में टीमें 1-1 से बराबर थीं और दूसरे हाफ में गोल नहीं हो सका। दोनों को 1-1 अंक ही मिला।

खबरें और भी हैं...