पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैधवी और मरियम बनीं कैरम क्वींस

वैधवी और मरियम बनीं कैरम क्वींस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. 21वें सेंट स्टीफंस कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट में वैधवी ममगईं और मरियम ने टाइटल हासिल किया है। वैधवी ने गर्ल्स सब-जूनियर सिंगल्स में आयरा को हराकर खिताब हासिल किया। सेंट स्टीफंस स्कूल में खेले गए फाइनल मैच में वैधवी ने पहला गेम 15-4 के साथ अपने नाम किया जबकि दूसरे गेम में उन्होंने आयशा को 11-10 से शिकस्त दी। गर्ल्स जूनियर्स में मरियम ने तीन गेम में जीत हासिल की। मरियम ने निधि को 2-1 से हराया। पहला गेम मरियम ने आसानी के साथ 15-3 से जीता जबकि दूसरा गेम वे 6-15 से हार गईं। तीसरे गेम को मरियम ने 13-12 से जीतकर खत्म कर दिया। वुमंस सिंगल्स में भी मरियम ने अगले दौर में जगह बना ली। उन्होंने संगिनी ममगईं को 22-13, 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। निधि और फरहीन ने भी जीत हासिल की।

Carrom Champs

गर्ल्स सब-जूनियर सिंगल्स में आयरा हारीं

गोपाल और साहिल को टाइटल

सब-जूनियर बाॅयज कैरम में गोपाल कक्कड़ ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में अर्ग को सीधे गेम्स में चलता किया। गोपाल ने पहला गेम 19-00 के साथ जीता जबकि दूसरे गेम में उन्हें 17-00 से जीत मिली। बॉयज जूनियर सिंगल्स में साहिल ने चिराग को सीधे गेम्स में मात दी। मैच में साहिल ने पहला गेम 21-12 से जीता जबकि दूसरा गेम उन्होंने 21-04 से अपने नाम किया। मेंस सिंगल्स में मोहम्मद हसन ने पारस अरोड़ा को 2-0 से हराया जबकि सरहम ने संजय को शिकस्त दी। दो अन्य मैचों में हिमांशु और मोहम्मद तालिब को जीत मिली।

खबरें और भी हैं...