पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयम मदान ने मेन ड्रॉ में जगह की पक्की

संयम मदान ने मेन ड्रॉ में जगह की पक्की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सनराइज टेनिस एकेडमी द्वारा आयोजित आएटा टैलेंट सीरीज में संयम मदान ने आसान जीत के साथ मेन ड्रॉ में जगह बना ली। संयम ने यहां बॉयज अंडर-16 फाइनल राउंड में सक्षम सलारिया को 6-0, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। संयम ने पहले सेट में एक भी गेम नहीं गंवाया जबकि दूसरे सेट में वे तीन गेम गंवाकर मेन ड्रॉ में पहुंच गए। मनजोत ने विवान गिल को 6-3, 6-3 से हराकर बाहर किया जबकि शिवदेव सिंह ने सनत गोयल को 6-0, 6-0 से हराया। अरहान पाहवा ने हर्ष शांडिल्य को सीधे सेटों में हराकर बाहर किया। अरहान ने एक भी गेम नहीं गंवाया और 6-0,6-0 की जीत के साथ मेन ड्रॉ में जगह बना ली। दिव्यांशु हुड्डा ने सिद्धांत कृष्णा को 6-0, 6-2 से हराकर बाहर किया जबकि धैर्य ने दिवजोत को 6-1, 6-1 से मात दी। बाॅयज अंडर-14 में अर्शवीर शर्मा ने आदित्य को 9-7 से हराया।

सॉपिन्स स्कूल से हारा सेंट जेवियर्स स्कूल

चंडीगढ़. सेकंड सेंट जेवियर्स क्रिकेट लीग में सॉपिन्स स्कूल-32 ने जीत के सफर को जारी रखा है। उन्होंने लीग मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल पंचकूला को 33 रन से हराया। मैच में सॉपिन्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही रहा और उन्होंने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य ने जेवियर्स के लिए तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि सार्थक ने दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सेंट जेवियर्स स्कूल की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और उन्होंने 17.5 ओवरों में 91 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से लक्ष्य ही कुछ देर तक पिच पर संघर्ष कर सके। उन्होंने 29 रन बनाए। सॉपिन्स की ओर से आदित्य ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि अर्नव और निखिल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ब्लू बर्ड ओपन स्पीड स्केटिंग कार्निवल शुरू

पंचकूला. ब्लू बर्ड ओपन स्पीड स्केटिंग कार्निवल का आगाज शनिवार को हो गया। इसमें नॉर्थ जोन के 400 स्टार स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। पंचकूला ब्लू बर्ड स्कूल के स्केटिंग रिंक में पहले दिन अंडर-4 से लेकर अंडर-16 कैटेगरी तक के बॉयज एड गर्ल्स स्केटर्स ने क्वालिफाइंग रेस में हिस्सा लिया। रविवार को सभी कैटेगरी के फाइनल मैच होंगे।

विवेक ने दिलाई हॉक क्लब को जीत

चंडीगढ़. सेकंड अनित्या क्रिकेट लीग में विवेक के शतक के दम पर हॉक क्लब ने चैलेंजर्स इलेवन को 123 रन के अंतर से शिकस्त दे दी। मैच में हॉक क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 233 रन का स्कोर खड़ा किया। विवेक ने 69 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली जबकि अंसारी ने 30 रन जोड़े। चैलेंजर्स के लिए सोहंत ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी चैलेंजर्स इलेवन ने 19.2 ओवरों में 110 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। सनी ने 33 रन बनाए। राकेश ने हॉक क्लब की ओर से पांच विकेट हासिल किए। विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को मिली बड़ी जीत

चंडीगढ़. राउंड ग्लास सिक्स-ए-साइड फुटबॉल लीग में स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल ने शानदार जीत हासिल की और ट्रिब्यून मॉडल स्कूल को 9-3 से हरा दिया। ब्रिटिश स्कूल में खेले गए मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल के स्ट्राइकर्स ने पहले मिनट से ही अटैक शुरू कर दिया और ध्रुव पूरे मैच के दौरान हावी रहे। उनकी बदौलत टीम ने ट्रिब्यून मॉडल स्कूल को 9-3 से मात दी। स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल के लिए ध्रुव ने 6 गोल दागे। वहीं मेजबान राउंड ग्लास फुटबॉल टीम ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने गुरुकुल स्कूल को 5-3 के अंतर से हराया। होस्ट टीम की जीत के स्टार सोहम रहे जिन्होंने तीन शानदार गोल किए। किड्स आर किड्स को भी जीत मिली। उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 से हराया। नवतेज को मैन आॅफ द मैच चुना गया। उन्होंने डिफेंस में टीम के लिए अहम योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...