पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ध्रुव पांडव ट्रॉफी आज से, चंडीगढ़ का पहला मुकाबला गुरदासपुर से

ध्रुव पांडव ट्रॉफी आज से, चंडीगढ़ का पहला मुकाबला गुरदासपुर से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/मोहाली. पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट फॉर ध्रुव पांडव ट्रॉफी का आगाज 20 मई से हो जाएगा और चंडीगढ़ की टीम अपने पहले मैच में गुरदासपुर का सामना करेगी। ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल-1 में चंडीगढ़ के साथ गुरदासपुर, अमृतसर और लुधियाना को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर पूल-2 में मोहाली के साथ पटियाला, कपूरथला और जालंधर को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा और सभी मैच दो दो दिन के होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मैच 3-3 दिन के खेले जाएंगे। इसमें पीसीए पैनल अंपायर व स्कोरर होंगे जबकि मैच रेफरी भी सभी प्लेयर्स पर नजर रखेंगे। जूनियर सलेक्शन कमेटी के मेंबर्स भी मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने कहा कि ट्रॉफी का पहला मैच चंडीगढ़ और गुरदासपुर के बीच होगा। ये मैच डीएवी स्कूल-8 में सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मोहाली की टीम जालंधर के साथ भिड़ेगी।

Haryana Inter District

चंडीगढ़ और पंचकूला ने की जीत से शुरुआत

चंडीगढ़. हरियाणा स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट में पंचकूला और चंडीगढ़ की टीमों ने अपने अपने मैचों में जीत हासिल की है। पंचकूला ने मैच में कुरुक्षेत्र को 82 रन के अंतर से हराया जबकि चंडीगढ़ ने अंबाला पर दो रन की जीत हासिल की।

कुरुक्षेत्र में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीता आैर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही नहीं रहा और पंचकूला ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 296 रन का स्कोर खड़ा किया। सागर शर्मा ने टीम के लिए शानदार 100 रन की पारी खेली जबकि मयंक चौधरी ने भी 100 रन का योगदान दिया। पंचकूला ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 296 रन का स्कोर खड़ा किया। कुरुक्षेत्र की ओर से रवि राव ने तीन जबकि अंकित को एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कुरुक्षेत्र की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और उन्होंने 44.3 ओवरों में 214 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। अनूप कुमार ने 61 रन बनाए जबकि अंकित ने 62 रन का योगदान दिया। पंचकूला की ओर से पंकज और संजीव ने तीन तीन विकेट लिए जबकि विवेक ने दो विकेट लिए।

चंडीगढ़ की टीम दो रन से जीती

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम ने पहले मैच में अंबाला पर दो रन से जीत हासिल की। मैच में चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवरों में 244 रन पर उन्होंने सभी विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से अंकित ने 100 रन की पारी खेली जबकि अंकित ने 31 और विकास ने 29 रन जोड़े। अंबाला की आेर से राजन ने तीन विकेट लिए जबकि सार्थक और रमिंदर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अंबाला की टीम ने 49.3 ओवरों में 242 रन पर सभी विकट गंवा दिए। राजन ने 90 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से अंकित ने तीन विकेट लिए जबकि अंकित को दो विकेट मिले।

खबरें और भी हैं...