पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरुकता के अभाव में 80 फीसदी महिलाएं नहीं रख पातीं मेंस्ट्रुअल हाइजीन

जागरुकता के अभाव में 80 फीसदी महिलाएं नहीं रख पातीं मेंस्ट्रुअल हाइजीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जागरुकता के अभाव में 80 फीसदी महिलाएं नहीं रख पातीं मेंस्ट्रुअल हाइजीन

चंडीगढ़|महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता कौशल ने कहा कि देश की 80 फीसद महिलाएं सेनिटरी पैड का इस्तेमाल न करने की वजह से मेंस्ट्रुअल हाइजीन से दूर रहती हैं। नतीजा उन्हें गायनी संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। यह बात सेक्टर-39 के कम्युनिटी सेंटर में मेंस्ट्रुअल इाईजीन डे के मौके पर डॉ. सुनीता कौशल ने कही। इस मौके पर जागरुकता कैंप में डॉ. सुनीता कौशल ने कहा कि महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर होने के चलते सेनेटरी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती। जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। यदि बीमारी का महिला को समय पर पता भी चल जाता है तो वह शर्म महसूस करते हुए उसका कभी इलाज ही नहीं कराती है। एरिया काउंसलर गुरबक्श रावत ने कहा कि महिलाओं को हाइजीन के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर महिला सफाई कर्मचारियों सेनिटरी पैड बांटे।

खबरें और भी हैं...