पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारी का राजनीतिक दुरुपयोग बंद किया जाए: कल्याण

सफाई कर्मचारी का राजनीतिक दुरुपयोग बंद किया जाए: कल्याण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई कर्मचारी का राजनीतिक दुरुपयोग बंद किया जाए: कल्याण

चंडीगढ़| चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रभारी हरफूल कल्याण ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पर सरकारी कर्मचारियों पर अपना प्रभाव दिखाकर उनको अपने राजनीतिक फायदा करने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भाजपाध्यक्ष संजय टंडन ने शनिवार से शुरू किए सफाई अभियान में सरकारी दिहाड़ीदार सफाई मजदूरों के प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने कहा कि टंडन सफाई अभियान में सरकारी मशीनरी का प्रयोग करते हुए मुफ्त में पार्टी प्रचार कर रहे हैं। यदि संजय टंडन की सफाई के कार्य में इतनी दिलचस्पी है तो वे पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में झाड़ू पकड़वाकर शहर को साफ बनाने में सहायक बनें। कल्याण ने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा द्वारा यदि भविष्य में इस प्रकार सफाई कर्मचारियों का गलत इस्तेमाल किया गया तो कांग्रेस इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी और इसके जिम्मेवार नगर निगम के अधिकारी होंगे।

खबरें और भी हैं...