चंडीगढ़| बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (बीएमयू) ने बीबीए और बी. कॉम (ऑनर्स) स्टूडेंट्स के लिए अपने विशेष मैनेजमेंट सिलेबस ‘केसीएपी-केपीएमजी कोर्स फॉर अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स’ के बारे में घोषणा की है। केसीएपी का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अकाउंटिंग के मूलभूत तथ्यों, भारतीय अकाउंटिंग मानकों, अकाउंटिंग से वाकिफ कराना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंजाल यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. विशाल तलवार ने कहा कि उनके यूनिवर्सिटी में बीकॉम ऑनर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिए 200 घंटे का एक्स्ट्रा सिलेबस है और बीबीए के लिए अल्टरनेट सिलेबस । टीचिंग में उनके पास प्रोफेशनल्स है और स्टूडेंट के लिए सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज लंदन के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम में जाने का मौका भी।