पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैडम! फैदां गांव में चंडीगढ़ के बाकी एरिया को जोड़ती सीधी सड़क नहीं है

मैडम! फैदां गांव में चंडीगढ़ के बाकी एरिया को जोड़ती सीधी सड़क नहीं है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने एमपी के सामने बिजली और पानी की समस्या भी रखी।

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

सांसद किरण खेर शनिवार को फैदां गांव पहुंची। यहां लोगों ने उनको बताया कि चंडीगढ़ को जोड़ती हुई कोई सीधी सड़क नहीं है और जो भी सड़क है वह पंजाब के रास्ते हैं। लोगों ने यहां पर कहा कि बिजली के नए कनेक्शन देने के लिए उन्हें परेशान किया जाता है। गांव में पानी की भी समस्या है और महिलाओं के लिए टॉयलेट्स भी नहीं है। खेर ने एमसी ऑफिसर्स को कहा कि 25 मई को यहां कैंप लगाकार बिजली से संबंधित समस्याएं दूर की जाए और लोगों को कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही उन्होंने लोगों को कहा कि अगर पंचायत की जमीन देने को तैयार हैं तो वह एमपी फंड्स से गांव में ट्यूबवेल लगवाएंगी। इससे पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...