पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 14 पकड़े

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 14 पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ ड्राइव जारी है। इसके चलते पुलिस ने शुक्रवार रात को अलग अलग जगहों से 14 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया गया है। बताया गया कि घटना के समय पुलिस गश्त कर रही थी जब शराब पीने वालों को पकड़ा गया। पकड़ने के बाद उनका अस्पताल से मेडिकल करवाया गया जिसमें शराब पीए होने की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। उच्च अधिकारियों का कहना है कि यह ड्राइव भविष्य में भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...