पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर प्लांट लगाना जरूरी न हो, यह ऑप्शनल होना चाहिए

सोलर प्लांट लगाना जरूरी न हो, यह ऑप्शनल होना चाहिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलर प्लांट लगाने को लेकर रेजिडेंट्स ने प्रशासन से तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। कई रेजिडेंट्स एडवाइजर से मिलने के लिए पहुंचे तो कुछ चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) ऑफिसर्स से। रेजिडेंट्स ने कहा कि सोलर प्लांट लगाना जरूरी नहीं किया जाना चाहिए। यह ऑप्शनल होना चाहिए। कई मकान एक कनाल या इससे ज्यादा बड़ी कैटेगरी में हैं, जिनका स्ट्रक्चर पुराना है। इनमें सोलर प्लांट या कुछ भी रुफटॉप में लगाने के लिए जगह नहीं है। प्रशासन की ओर से सोलर प्लांट न लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए अगले हफ्ते तय किया जाएगा। हालांकि शुक्रवार तक करीब 600 रेजिडेंट्स ने सोलर प्लाटं लगाने को लेकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। प्रशासन के पास शनिवार तक करीब 1500 से ज्यादा रेजिडेंट्स की लिस्ट बनी है जिन्होंने या तो सोलर प्लांट लगवा लिए हैं या फिर एप्लाई किया है। हालांकि ये वही रेजिडेंट्स हैं जो सब्सिडी लेकर प्लांट लगवाना चाहते हैं, जबकि जिन्होंने खुद प्लांट लगवाए हैं। इसका रिकॉर्ड प्रशासन के पास नहीं है। शुक्रवार को फॉसवेक की तरफ से भी एडवाइजर से मांग की गई है कि सोलर प्लांट को लेकर तारीख आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं क्रेस्ट अफसरों के पास कई संस्थाओं ने तारीख आगे बढ़ाने को लेकर मांग की है। वहीं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी प्रशासन से तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...