पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गवर्नर ने भारती को सस्पेंड किया, दीप्ति बनी एचएसएससी चेयरपर्सन

गवर्नर ने भारती को सस्पेंड किया, दीप्ति बनी एचएसएससी चेयरपर्सन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | हुडा के जेई (सिविल) पद की भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों पर पूछे विवादित सवाल के मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी ) के चेयरमैन भारत भूषण भारती को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह को नियुक्त किया है। हालांकि, सरकार ने जांच के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव डीएस ढेसी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि भारत भूषण भारती तब तक सस्पेंड रहेंगे, जब तक कि मामले की जांच पूरी नहीं होती।

उधर, सरकार ने हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर को वर्तमान कार्यभार के अलावा एचएसएससी की चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

भारत भूषण भारती

दीप्ति उमाशंकर

खबरें और भी हैं...