पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ और हरियाणा समेत उत्तर भारत में आज आंधी का अलर्ट

चंडीगढ़ और हरियाणा समेत उत्तर भारत में आज आंधी का अलर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | यमन की खाड़ी से उठा समुद्री चक्रवात \\\"सागर\\\' सोमालिया तट पहुंच चुका है। इसके असर से रविवार को केरल, लक्षद्वीप सहित दक्षिण हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़, हरियाणा पंजाब समेत उत्तर भारत में अांधी-तूफान का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थित बनी हुई है।

आज... यहां आंधी-तूफान

िदल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाके।

यहां... बारिश और तूफान

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार।

खबरें और भी हैं...