पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलेंडर फटने से झुलसी महिला पीजीआई में भर्ती, हालत है नाजुक

सिलेंडर फटने से झुलसी महिला पीजीआई में भर्ती, हालत है नाजुक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | नयागांव के कुमाऊं नगर में शनिवार सुबह घर में गैस सिलेंडर फटने से कमला नाम की महिला बुरी तरह झुलस गई थी। महिला का इलाज अभी पीजीआई में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वह 48 परसेंट तक झुलस चुकी है। सिलेंडर के धमाके से घर की छत भी उड़ गई थी। कमला आग की लपटों में घिरी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे हॉस्पिटल ले गए। अब उसकी प्लास्टिक सर्जरी होनी है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कमला लोगों के घरों में काम करती थी। उसके दो बच्चे हैं। कमला के घरवालों का कहना है कि उन पर इतने पैसे नहीं हैं कि सही इलाज करा सकें।

खबरें और भी हैं...