पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडिया इंग्लैंड वनडे पर सट्‌टा लगाने के मामले में पांच लोग कोर्ट से बरी

इंडिया-इंग्लैंड वनडे पर सट्‌टा लगाने के मामले में पांच लोग कोर्ट से बरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब तीन साल पहले हुए इंडिया और इंग्लैंड के वनडे मैच पर सट्‌टा लगाने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया था। इन पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आरोप साबित नहीं कर सकी, जिसके चलते कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया है। इस केस में शिकायत देने वाले बापूधाम के बंटी ने ही आरोपियों को कोर्ट में पहचानने से इनकार कर दिया। बरी होने वालों में दीपक, अमित खत्री, तरुण, सौरभ और दीपक शामिल हैं।

28 साल के बंटी ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह मैच के दिन अपने किसी निजी काम से सेक्टर-20 जा रहा था। वहां 20/21 लाइट पॉइंट पर उसे दीपक मिला, जिसने उसे रोका और सट्‌टे के लिए लालच दिया।

उसने बताया कि दीपक ने कहा था कि अगर वह इंग्लैंड पर दांव लगाता है तो एक रुपए के 60 पैसे मिलेंगे और इंडिया पर एक रुपए के 80 पैसे। उसकी बातों में आकर बंटी ने 5 हजार रुपए का सट्‌टा लगा दिया। आरोप के मुताबिक बंटी दीपक के साथ सेक्टर-20 में उनके घर चला गया, जहां पहले से कुछ लड़के बैठे थे और वे सब फोन पर सट्‌टा लगा रहे थे। सामने एक टीवी पर मैच चल रहा था। बंटी ने शिकायत में बताया कि वह सट्‌टा जीत गया और जब वह उनसे पैसे मांगने गया तो उन्होंने उसे भगा दिया और उसको डराया-धमकाया भी। बंटी की शिकायत पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की धारा 13ए, 3, 67 और आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया था।

तीन साल पहले पुलिस ने दर्ज किया था केस

खबरें और भी हैं...