चंडीगढ़|गवर्नमेंट कॉलेज आॅफ एजुकेशन सेक्टर 20 में एनुअल प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान 240 स्टूडेंट्स को प्राइज दिए गए। पीयू के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट के डीन डॉ. एसएस सांघा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। 9 स्टूडेंट्स को कॉलेज कलर्स, दो को मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हर्ष बतरा ने सभी का स्वागत किया और कॉलेज की अचीवमेंट्स के बारे में बताया।