चंडीगढ़|यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के अलावा इंजीनियर्स एसोसिएशन पंजाब पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, पंजाब इरिगेशन, पंजाब पब्लिक हेल्थ, पंजाब पंचायती राज का प्रतिनिधिमंडल छठे वेतन कमीशन के चेयरमैन आईएएस रिटायर्ड जेएस गिल से मिला और रिप्रजेंटेंशन दी। पे स्ट्रक्चर में वेतन विसंगतियों का निरीक्षण कर उन्हें दूर करने की मांग की गई।