चंडीगढ़|ट्राईसिटी व्हीकल ड्राइवर एसोसिएशन ने हाॅस्पिटल के सहयोग से सत्संग भवन सेक्टर 26 में आंखों का फ्री चेकअप कैंप लगाया। इस कैंप में 150 लोगों ने आंखों का चेकअप करवाया। इस दौरान फ्री मेडिसन दी गई। एसोसिएशन के सीनियर प्रेसिडेंट सरबजीत सिंह, प्रधान जसविंद्र राणा और जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि भविष्य में इस तरह का कैंप लगाए जाते रहेंगे।