समाज कल्याण पार्टी के सदस्य सोमवार को पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनोर से मिले। उन्होंने डेराबस्सी स्थित एएलएम मीट प्लांट पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्लांट द्वारा वेस्ट पानी बिना ट्रीटमेंट के खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास इलाके में दुर्गंध के अलावा मक्खी मच्छर भी फैल रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पता लगा है कि प्लांट में दुधारू पशुओं की भी कटाई हो रही है। पार्टी ने गवर्नर से इस प्लांट के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। इस मौके पर पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट शंभू बैनर्जी, मोहाली जिला प्रधान डॉ. प्रदीप कुमार, चंडीगढ़ पंजाब एडवोकेट दान बहादुर और पंजाब प्रधान तरलोचन सिंह उपस्थित रहे।