पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडियन गर्ल्स ने किया विनिंग स्टार्ट, बांग्लादेश को दी शिकस्त

इंडियन गर्ल्स ने किया विनिंग स्टार्ट, बांग्लादेश को दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला. पहली गर्ल्स इंटरनेशनल शहीद भगत सिंह ट्रॉफी में इंडियन गर्ल्स ने जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन पर सभी विकेट गंवा दिए थे। इसके जवाब में इंडियन गर्ल्स टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत हरियाणा के कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह ने की।

मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही नहीं रहा और भारतीय बॉलिंग अटैक ने उन्हें रन बनाने नहीं दिए। बांग्लादेश की टीम 19.4 अोवरों में सिर्फ 98 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। पी. अख्तर ने 25 रन की पारी खेली जबकि आरा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से तुषार अशरफ ने चार खिलाड़ियों को चलता किया जबकि प्रियंका ने 11 रन देकर दो विकेट निकाले। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने इसके लिए 18.3 ओवर खेले और टीम की स्टार परवीन खान ने 56 गेंदों पर 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा जेसिया ने 17 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की बॉलर्स ने रन तो रोके लेकिन वे मैच नहीं जीत सकीं। तिथि, सतवीरा और कोहिनूर ने एक एक विकेट हासिल किया।

मेजबान टीम को पहले मैच में सात विकेट से मिली जीत, परवीन खान ने खेली 53 रन की नाबाद पारी

हरियाणा बॉयज टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया

चंडीगढ़| शहीद भगत सिंह नेशनल बॉयज क्रिकेट लीग में हरियाणा ने श्रीलंका पर जीत के साथ आगाज किया। बॉयज के पहले मैच में हरियाणा ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और ओपनर जश्न ने 63 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया जिसमें 12 चौके लगाए। इसके अलावा शौमिक ने 84 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए जयशंका ने दो विकेट निकाले। जवाब मे श्रीलंकाई टीम 134 रन ही बना सकी। टीम का स्कोर 100 के पार भी नहीं होता लेकिन हरियाणा के बॉलर्स ने 48 एक्स्ट्रा रन दिए। हरियाणा के लिए जश्न ने तीन विकेट लिए।

जश्न

नेपाल से हारा चंडीगढ़| गवर्नमेंट स्कूल-26 में खेले गए मैच में चंडीगढ़ को नेपाल के हाथों पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच में सिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन सिर्फ निलांश ही दस का आंकड़ा पार कर सके। उन्होंने 11 रन जोड़े। सिटी टीम 19.4 ओवरों में 59 रन पर ढेर हो गई। जवाब में उतरी नेपाल की टीम ने 10 ओवरों में मैच जीत लिया। एक अन्य मैच में महाराष्ट्र को तमिलनाडु ने 6 विकेट से हराया।

खबरें और भी हैं...