पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सृजन कोहली ने दिलीशा को सीधे सेटों में किया बाहर

सृजन कोहली ने दिलीशा को सीधे सेटों में किया बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में सृजन कोहली ने अासान जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली है। गर्ल्स अंडर-14 के पहले दौर में सृजन ने तेज शुरुआत की और अंक जुटाने शुरू कर दिए। उन्होंने दिलीशा को कोई मौका नहीं दिया। दिलीशा ने कुछ गेम जीते लेकिन वे सृजन के हाथों पहला सेट 7-5 से हार गईं। दूसरे सेट में भी सृजन ने 7-6(5) की जीत दर्ज की और दूसरे दौर में जगह बना ली। सहज कौर ने भी पहले दौर में जीत हासिल की। उन्होंने जिया मेहता को 6-4,7-5 से हराकर चलता किया। अवनीत कौर को तनवीर कौर पर 6-0, 6-0 से जीत मिली। गर्ल्स अंडर-16 में सलोनी डेन ने जीत हासिल की। सलोनी ने सरगम सिंगला को 6-2, 6-0 से हराकर बाहर किया जबकि निहारिका ने भूमि कक्कड़ को 6-2, 6-1 से हराया।

गर्ल्स अंडर-14 में सृजन को 7-5, 7-6(5) से मिली जीत, सहज कौर ने जिया मेहता को 6-4,7-5 से हराया

अनिरुद्ध को हराकर आदित्य दूसरे दौर में पहुंचे

बॉयज अंडर-14 में आदित्य ने आसान जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली। उन्होंने अनिरुद्ध को सीधे सेटों में 6-1,6-1 से हराकर बाहर कर दिया। सनम गोयल ने भी आसन जीत दर्ज की। उन्होंने जगतेश्वर थिंड पर 6-1,6-1 से जीत हासिल की। कैटेगरी के अन्य मुकाबलों में जैतन्य बंसल ने गर्व को 6-0,6-1 से, श्रेय ने गगनीश चुग को 6-0,6-0 से, शौर्य चौधरी ने अमान संधू को 6-3, 7-5 से, लक्ष्य सेन ने जानिश को 6-1, 6-1 से, हर्ष शांडिल्य ने समर्पित भाटिया को 6-0, 6-0 से, शिवांश गुप्ता ने उद्धव को 6-1, 6-1 से, आरुष शर्मा ने सिद्धांत कृष्णा को 6-4, 6-4 से और पार्थ मेहरा ने अर्नव बिश्नोई को 6-1, 6-0 से हराकर बाहर किया। मनजोत सिंह को भी आसान जीत मिली। उन्होंने ह्रदय पांडे को 6-1,6-1 से हराया जबकि देवांश वर्मा को हार्दिक पर 6-1,6-0 से जीत मिली। दो अन्य मुकाबलों में अक्षत और परम प्रताप को जीत मिली।

सीधे सेटों में मिली जितिन छेत्री को जीत

बॉयज अंडर-16 के पहले दौर में जितिन छेत्री को आसान जीत मिली और उन्होंने नव्य वर्मा को 6-3, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। मनजोत आहूजा ने दिवजोत तिवाना पर 6-0 ,6-2 से जीत दर्ज की। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में महिष्मत कुमार ने हर्ष शांडिल्य को 6-1, 6-3 से, दिव्यांशु हुड्डा ने आरुष वर्मा को 6-2, 6-0 से, दिवगुरजोत सिंह ने अरहान पाहवा को 6-0, 6-3 से, करन ने सुखमबीर को 6-3, 6-3 से प्रणय शर्मा ने चित्यन को 6-2, 6-3 से और शिवदेव सिंह ने लक्ष्य गुप्ता को 6-1, 6-1 से हराया। वहीं धैर्य को देवांश पर तीन सेट में 4-6, 7-5, 6-2 से जीत मिली।

खबरें और भी हैं...