पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ की कुरुक्षेत्र पर बड़ी जीत, पंचकूला को करनाल ने दी शिकस्त

चंडीगढ़ की कुरुक्षेत्र पर बड़ी जीत, पंचकूला को करनाल ने दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. हरियाणा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ को कुरुक्षेत्र पर 116 रन की विशाल जीत मिली जबकि पंचकूला को करनाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ ने मैच में 7 विकेट पर 302 रन बनाए जिसके जवाब में कुरुक्षेत्र 192 रन पर ही डेर हो गई।

आईटी पार्क ग्राउंड पर खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने अच्छी शुरुआत नहीं की। 31 रन पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। त्रयकेश बाली ने टीम को संभाला और अंकित कुमार के साथ उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। बाली 42 गेंदों पर 47 रन बनाकर लौट गए। इसके बाद अंकित कुमार ने रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया। उन्होंने 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 गेंदों पर 153 रन की पारी खेली। मोनार्क गोयल के 45 रनों की बदौलत टीम ने 50 ओवरों में 7/302 रन का स्कोर खड़ा किया। कुरुक्षेत्र के लिए अनुज ने पांच विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी कुरुक्षेत्र टीम कुछ खास नहीं कर सकी। रोहित ने 42 रन बनाए जबकि अंकित व विराट राणा ने 26-26 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। कुरुक्षेत्र टीम 192 रन पर ढेर हो गई। चंडीगढ़ की ओर से त्रयकेश बाली ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि प्रतीक और अभिषेक ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दूसरे लीग मैच में 6 विकेट से हारी पंचकूला टीम

बरवाला में खेले गए मैच में पंचकूला की टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें करनाल ने 6 विकेट से हराया। मैच में पंचकूला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 244 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। मयंक ने 106 रन की पारी खेली जबकि अरुण ने 32 रन का योगदान दिया। एससी शर्मा और विवेक ने 23-23 रन जोड़े। करनाल की ओर से अंकुर ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि सुमित ने दो विकेट लिए। जवाब में करनाल की टीम ने 49.4 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सागर ने 87 रन की शानदार पारी खेली जबकि सूर्यवीर ने 58 और वेदांत ने 60 रन की पारी खेली। पंचकूला की ओर से एससी शर्मा ने दो जबकि संजीव और विवेक ने एक एक विकेट हासिल किया।

खबरें और भी हैं...