पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमराल्ड एकेडमी के 20 ट्रेनीज को ब्लैक बेल्ट

एमराल्ड एकेडमी के 20 ट्रेनीज को ब्लैक बेल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/पंचकूला. एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में ब्लैक बेल्ट और डैन टेस्ट का आयोजन किया जिसमें 20 ट्रेनीज ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। इन ट्रेनीज की एज कैटेगरी 6 से 35 साल की थी। 20 में से 6 को सेकंड डेन ब्लैक बेल्ट दी गई जबकि 14 ट्रेनीज फर्स्ट डैन ब्लैक बेल्ट के हकदार बने। डायरेक्टर मास्टर शिवराज घातरी ने सभी ट्रेनीज को ब्लैक बेल्ट दी।

कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में सेकंड डैन ब्लैक बेल्ट हासिल करने वालों में लक्ष्य धीमान, इशिता शर्मा, तारुषि गौड़, आदित, हनी चौधरी और भव्य विशिष्ट शामिल थे। वहीं, फर्स्ट डैन ब्लैक बेल्ट हासिल करने वालों में आद्या दीक्षित, यथार्थ जैन, विवान गुप्ता, महर आहूजा,जिया मेहंदीरत्ता, दिया कौशल रिया प्रसाद, कुशाग्र आदित्य, मनवीर सिंह मैंडी, अक्षिता, अनहत टोहड़ा, आद्या दीक्षित, आदेश दीक्षित और आर्यन हुड्डा का नाम शामिल रहा।

खबरें और भी हैं...