पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ को मिली पहली पारी की लीड, तीन अंक भी बटोरे

चंडीगढ़ को मिली पहली पारी की लीड, तीन अंक भी बटोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पंजाब स्टेट अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट फॉर ध्रुव पांडव ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने पहली पारी की लीड के आधार पर तीन अंक हासिल किए हैं। डीएवी स्कूल-8 में खेले गए पहले मैच में चंडीगढ़ का मुकाबला गुरदासपुर के साथ था जो ड्रॉ रहा। सिटी टीम को पहली पारी की लीड के आधार पर तीन अंक मिले जबकि मेहमान टीम को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 339 रन बनाए थे। जवाब में गुरदासपुर की टीम पहली पारी में 127 रन पर ही ढेर हो गई। चंडीगढ़ ने उन्हें फॉलोऑन देकर फिर से बल्लेबाजी करने के लिए उतारा लेकिन टीम ने 6/96 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया।

मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय अर्जुन आजाद और आयुष सिक्का ने सही साबित किया। तवलीन ने भी इस पारी में अहम योगदान दिया। ओपनर अर्जुन आजाद ने 64 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली जबकि आयुष सिक्का 75 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके अलावा तवलीन सिंह ने 57, लक्ष्य राकड़ा ने 41 और उदय भगवान सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम का स्कोर पहली पारी में नौ विकेट पर 339 रन तक पहुंचाया। गुरदासपुर की ओर से राजीव कुमार ने शानदार बॉलिंग की और उन्होंने 38 ओवरों में पांच विकेट हासिल किए। माधव को दो जबकि आशीष को एक विकेट मिला।

गुरदासपुर की पहली पारी 127 रन सिमटी, दूसरी पारी में 6/96 रन

अमित के आगे ढेर हुए मेहमान

गुरदासपुर की पहली पारी खास नहीं रही और एक ही बल्लेबाज संभलकर खेल सका। टीम के चार विकेट 42 रन पर गिर गए और 72 रन तक टीम के 6 बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। अमित ने किसी भी बल्लेबाज को टिकने का मौका नहीं दिया। गुरदासपुर की पूरी टीम 127 रन के कुल योग पर सिमट गई। ओपनर आदित्य के 16 रनों के बाद दिलप्रीत बाजवा ने 41 रन की पारी खेली। कार्तिक ने 15 रन बनाए जिसकी बदौलत टीम 127 रन जोड़ सकी। चंडीगढ़ के लिए अमित शुक्ला ने 6 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि उदय ने तीन विकेट लिए। हर्षित को एक विकेट मिला।

फॉलोऑन के बाद मैच कराया ड्रॉ

चंडीगढ़ ने गुरदासपुर को फॉलोऑन देकर एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए उतारा। इस बार भी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही अौर 55 रन के स्कोर पर आधी टीम पैवेलियन लौट गई। इसके बाद माधव पठानिया और आशीष ने टीम को संभाला। दोनों ने सिटी बॉलिंग अटैक का सामना करते हुए 6/96 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। माधव ने 66 गेंदों का सामना किया और आशिष ने 45 बॉल खेली। चंडीगढ़ की अोर से अमित शुक्ला और हर्षित सिंह ने दो दो बल्लेबाजों को चलता किया जबकि जगदीप सिंह और अर्जुन आजाद ने एक एक विकेट निकाला।

जालंधर के खिलाफ मोहाली ने गंवाई लीड

मोहाली| आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले गए मैच में जालंधर ने मोहाली को पहली पारी के लीड के दम पर हरा दिया। होम ग्राउंड पर खेलते हुए मोहाली की पारी 200 रन तक भी नहीं पहुंच सकी। प्रभनूर गिल और हार्दिक ने यहां पर 31-31 रन बनाए। मोहाली की पहली पारी सिर्फ 186 रन रन पर ढेर हो गई। जवाब में उतरी जालंधर की टीम से गुरप्रीत ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने 92 रन की पारी खेली और अरुण कालिया ने 39 रन बनाकर टीम को लीड दिला दी। जालंधर की पहली पारी 206 रन पर समाप्त हुई। मोहाली के लिए हार्दिक ने पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि नूरप्रीत और जश्न ने दो दो विकेट लिए। मोहाली की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और एक विकेट पर उन्होंने 108 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। कुंवरजीत ने 50 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं...