पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साई टीम से भी हारी मिनर्वा पंजाब एफसी

साई टीम से भी हारी मिनर्वा पंजाब एफसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. यूथ लीग अंडर-18 में मिनर्वा पंजाब एफसी का सफर हार के साथ समाप्त हो गया। फाइनल राउंड में जगह बनाने वाली मिनर्वा को साई त्रिवेंद्रम ने 2-1 से हराकर बाहर कर दिया। इस जीत का असर साई की टीम पर भी नहीं पड़ा और वे भी हार गए। पूल-बी में मिनर्वा की टीम एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। ग्रुप से ईस्ट बंगाल ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। उन्होंने मिनर्वा को 3-0 से हराया था।

जेएलएन स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश शुरू कर दी। साई त्रिवेंद्रम के लिए 11वें और 21वें मिनट में शिजित ने दाे गोल दागे। साई की टीम ने पहले हाफ में 2-0 की लीड बनाए रखी। मिनर्वा के लिए अनवर अली ने 82वें मिनट में गोल किया लेकिन वे हार को नहीं रोक सके।

खबरें और भी हैं...