पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉक्स ने रीगल टाइटंस को दी शिकस्त

फॉक्स ने रीगल टाइटंस को दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. तीसरे ध्रुव शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में फॉक्स इंडिया ने रीगल टाइटंस को 93 रनों के विशाल अंतर से हराया। फॉक्स इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 अोवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमिंदरजीत हैरी ने 110 रन बनाए। उनके अलावा उमेश खैरा ने 45 रन की पारी खेली। जवाब में रीगल टाइटंस की पूरी टीम 16 ओवरों में 108 रनों पर ही सिमट गई। उनकी ओर से अनिकेत ने 25 और दीपक राणा ने 23 रन बनाए। फॉक्स इंडिया की ओर से विशाल थिंड ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि सुशील ने 3 रन देकर 2 विकेट लिए। अमिंदरजीत सिंह को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...