पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ क्लब गोल्फ कैडी कोचिंग शुरू

चंडीगढ़ क्लब गोल्फ कैडी कोचिंग शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चंडीगढ़ गोल्फ क्लब द्वारा कैडी कोचिंग कैंप की शुरुआत सोमवार से हो गई और इसका आयोजन 30 जुलाई तक किया जाएगा। ये कैंप हर सोमवार को नेशनल गोल्फ एकेडमी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व प्रोफेशनल गोल्फर विक्रमजीत सिंह के साथ-साथ सभी सर्टिफाइड कोच ट्रेनिंग देंगे। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब ने सबसे ज्यादा कैडी को प्रोफेशनल गोल्फर के तौर पर तैयार किया है। कैंप में कैडी गोल्फ को प्रमोट किया जाएगा और उन्हें लेटेस्ट गैजेट के साथ ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसमें वीडियो स्विंग एनालिसिस सॉफ्टवेयर और पटिंग टेक्नॉलॉजी ऑफ सैम पट लैब का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ऑन कोर्स लेसन उन्हें दिए जाएंगे और अलग-अलग कंपीटिशन भी उन्हें खेलने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...