पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने लड़के को हेरोइन ले जाते पकड़ा, एफआईआर दर्ज

पुलिस ने लड़के को हेरोइन ले जाते पकड़ा, एफआईआर दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ |पुलिस ने एक युवक को नशे समेत पकड़ा है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुधियाना के पास के गांव मल माजरा के अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को अमनदीप के पास से 12 ग्राम हेरोइन मिली है। बताया गया कि घटना सेक्टर 43 ज्यूडिशियल एकेडमी के पास की है जब अमनदीप सिंह नशा लेकर आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इस नशे को कहां से लेकर आया है।

लैपटॉप और चार मोबाइल फोन चोरी, महिला ने पुलिस को दी शिकायत

चंडीगढ़ |सेक्टर 19 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके रूम से एक लैपटॉप और चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए हंै। मामले में सेक्टर 19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना रविवार की है जब किसी ने उनके रूम में दाखिल होकर सामान चोरी कर लिया। घटना का पता लगने पर शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं मामले में अब पुलिस एरिया में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि चोर की पहचान हो सके। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

सार्वजनिक स्थान पर अलग-अलग जगह से शराब पीते 19 गिरफ्तार

चंडीगढ़ | यूटी पुलिस की सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ ड्राइव जारी है। इसके चलते यूटी पुलिस ने रविवार रात को अलग अलग जगहों से 19 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया गया है। बताया गया कि घटना के समय पुलिस गश्त कर रही थी जब शराब पीने वालों को पकड़ा गया। पकड़ने के बाद उनका अस्पताल से मेडिकल करवाया गया, जिसमें शराब पीये होने की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। उच्च अधिकारियों का कहना है कि यह ड्राइव भविष्य में भी जारी रहेगी।

दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़|जीरकपुर के रहने वाले गोपाल सिंह रावत ने पुलिस को शिकायत दी है कि खुड्डा लाहौरा के रहने वाले जतिन ने उनकी दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए है। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 19-20 मई देर रात की है। गोपाल सिंह ने शिकायत पुलिस को दी। जांच में पता चला कि चोरी जतिन ने की है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

खबरें और भी हैं...