पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले उबर कार को बाइक से टक्कर मारी, फिर पिता को बुला धमकाया

पहले उबर कार को बाइक से टक्कर मारी, फिर पिता को बुला धमकाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेज-10 पार्किंग में उबर टैक्सी खड़ी थी। टैक्सी चालक बलजिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के मार्शल वालिय घरवालों सहित उनकी गाड़ी में बैठे थे। जैसे ही पार्किंग से गाड़ी निकालने लगे तो बुलेट सवार 2 लड़के निकले। उन्होंने बुलेट से गाड़ी में टक्कर मारी। वह तुरंत बाहर निकले और लड़कों को कहा कि तुम अंडरएज हो। क्या तुम्हारे पास लाइसेंस है और न हेल्मेट पहना हुआ है। इस बात को लेकर एक लड़के ने अपने पिता को फोन लगाते हुए कहा कि मेरे पापा हरपेश सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई हैं वो बताते हैं कि अंडरएज क्या होता है। साथ ही उसने अपने पिता से फाेन पर बात करते हुए बाइक से एक रोड निकाल ली और उसको मारने के लिए अपने पिता से पूछने लगा। पार्किंग में सारे लोग मौजूद थे। उसने लड़के की बात सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर घटना के बारे में बताया। फोन उठाने वाले मुलाजिम ने कहा कि वहीं रुको पीसीआर पार्टी आ रही है। कुछ देर में लड़के के पिता, मां व चार लड़के आ गए। सब ने उसको गालियां निकाली और कहा कि फेज-11 पुलिस स्टेशन चल वहां बताते हैं अंडरएज क्या होती है। चालक ने बताया कि उसने फिर से पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की और फोन उठाने वाले ने फोन होल्ड कर दिया। इसी बीच लड़के के पिता के साथ आए 4 लड़कों ने उसका काॅलर पकड़ कर खींचतान करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बुलेट सवार लड़के की गलती बताकर छुड़वाया। जो लोग लड़के को गलत बता रहे थे मुलाजिम पिता उन सब को भी धमकाने लगा कि तुम भी फेज-11 थाने आ जाओ। सब पता चल जाएगा। धमकियां व धक्कामुक्की करने के बाद सारा परिवार चला गया और पीड़ित ने 181 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। बाद में फेज-11 पुलिस स्टेशन शिकायत देने गया।

क्राइम रिपोर्टर | मोहाली

फेज-11 पुलिस स्टेशन में कोई भी हरपेश सिंह नाम का मुलाजिम नहीं है। दूसरी बात किसी ने भी ऊबर चालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी। ऊबर चालक जरूर पुलिस स्टेशन आकर बुलेट सवार लड़के के पिता व साथ आए चारों लड़कों के खिलाफ शिकायत देकर गया है। चेक करवा लेते हैं कि कौन सा मुलाजिम ऐसा गलत व्यवहार कर रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जीत सिंह, एमएचसी फेज-11 पुलिस स्टेशन

खबरें और भी हैं...