झूठ बोलकर आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करने के मामले में एएसआई मेजर सिंह ने कोर्ट में रिप्लाई फाइल कर दिया है। पिछली तारीख पर कोर्ट ने एएसआई की एक्सप्लेनेशन कॉल की थी। उस पर आरोपी का पुलिस रिमांड लेने के बावजूद उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखने के आरोप थे। इस मामले में कोर्ट ने एएसआई से जवाब मांगा था। अपने जवाब में एएसआई ने कहा कि आरोपी ने पहले कहा था कि उसने चोरी के 15 हजार रुपए और मोबाइल फोन पटियाला में किसी को दिए हैं। पुलिस कोर्ट से रिमांड लेने के बाद जब आरोपी को पटियाला ले जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने पटियाला वाली बात झूठ कही थी और मोबाइल तो उसने सेक्टर-47 में कहीं छिपाए हैं। पुलिस आरोपी को लेकर सेक्टर-47 गई। जहां पहुंचने पर आरोपी ने दोबारा कहा कि उसने इस बार भी झूठ बोला और मोबाइल तो उसने कालोनी नंबर-4 में किसी लड़के को दिए हैं। पुलिस इस बार भी आरोपी के कहे मुताबिक काॅलोनी नंबर-4 चली गई, लेकिन वहां भी उन्हें मोबाइल फोन नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस आरोपी को वापस थाने ले आई। एएसआई ने कहा कि इसी कारण वे आरोपी को पटियाला नहीं ले जा सके। अब एएसआई के इस रिप्लाई पर बचाव पक्ष के वकील की ओर से जवाब दिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 31 मई तय की गई है।
ये है मामला
पिछले साल पुलिस ने रामदरबार निवासी सोमपाल के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। एएसआई मेजर सिंह ने कोर्ट में कहा था कि आरोपी से 15 हजार रुपए और 2 मोबाइल फोन पटियाला से रिकवर करने हैं जिस लिए उसका रिमांड चाहिए। कोर्ट ने एक दिन का रिमांड दे दिया लेकिन अगले दिन जब आरोपी को कोर्ट में लाया गया तो उसने जज के सामने बता दिया कि उसे तो कहीं ले जाया ही नहीं गया। कोर्ट ने एएसआई मेजर सिंह से इस झूठ पर जवाब मांगा था।
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़