बुड़ैल में एक जगह हुई चोरी, दूसरी जगह धोखाधड़ी
बुड़ैल में रविवार को 2 अलग -अलग वारदातें हुईं। पहले मामले में बुड़ैल की रहने वाली महिला ने शिकायत दी है कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनके घर से 50 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली। घटना 26 अप्रैल की है। उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे मामले में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके बेटे सचिन कुमार को धोखा देकर 30 हजार रुपए ठग लिए। घटना पंजाब नेशनल बैंक के पास की है। जब उनका बेटा बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे 2 लड़के मिले। उन्होंने रूमाल में कागज डालकर बेटे को दे दिए और उससे 30 हजार रुपए ले लिए। घटना का पता लगने पर बेटे ने मां को बताया जिस पर मां ने सूचना पुलिस को दी।