सीआईआई कूलेक्स में लोगों की पसंद बने एलजी के प्रोडक्ट्स
चंडीगढ़|सीआईआई द्वारा हिमाचल भवन सेक्टर-28 में आयोजित एयर कंडीशनिंग तथा रेफ्रिजरेशन उत्पादों की चार दिवसीय सीआईआई कूलेक्स 2018 के दूसरे दिन लोग भारी संख्या में यहां पहुंचे। यह एग्जीबिशन 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 19 ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। एग्जीबिशन में एलजी के प्रोडक्ट काफी पसंद किए जा रहे हैं। टॉप ब्रांड्स ने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इस दौरान एलजी ने अपना सबसे इनोवेटिव तथा अवाॅर्ड विनिंग प्रोडक्ट (डिवाइस वर्ल्ड लीडरशिप अवाॅर्ड 2017) एलजी इंस्टाव्यू रेफ्रिजरेटर डोर इन डोर को लाॅन्च किया। इसमें दो बार नॉक करने के बाद रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोले बगैर अंदर देखा जा सकता है। एलजी की ओर से विजिटर्स के लिए स्पेशल ऑफर के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। एयरकंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की खरीद पर भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।