पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कहा दुकानों के आगे नहीं, मार्केट से दूर दी जाए स्ट्रीट वेंडर्स को जगह

कहा- दुकानों के आगे नहीं, मार्केट से दूर दी जाए स्ट्रीट वेंडर्स को जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शॉपकीपर्स मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-19 सी ने शनिवार को एमसी द्वारा उनकी शॉप्स के आगे स्ट्रीट वेंडर को जगह दिए जाने के खिलाफ मार्केट बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने काले बैच लगा एमसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट अनिल वोहरा और चेयरमैन चरंजीव सिंह भी मौजूद थे।

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरविंदर सिंह बेदी और जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि पहले ही मार्केट में रेहड़ी फड़ियां लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शोरूम मालिक प्रशासन और निगम को लाखों रुपए टैक्स दे रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि 285 वेंडर्स को जगह देकर मार्केट में पार्किंग की जगह बचेगी न ही लोगों के चलने के लिए स्थान। ऐसे में निगम और प्रशासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। पूर्व प्रधान नरेश जैन ने कहा कि प्रशासन कारोबारियों के साथ नाइंसाफी कर रहा है, कारोबारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वोहरा ने कहा कि वेंडिंग जोन मार्केट से 100 से 200 मीटर दूर होना चाहिए। इससे कारोबारियों को भी दिक्कत नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...