पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिजुल डबल टाइटल के करीब, बॉयज में टॉप सीड जीते

रिजुल डबल टाइटल के करीब, बॉयज में टॉप सीड जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. चंडीगढ़ बैडमिंटन टूर्नामेंट में रिजुल ने डबल टाइटल की ओर कदम बढ़ा लिया है। रिजुल ने गर्ल्स अंडर-13 सिंगल्स के सेमीफाइनल में आलीशा को सीधे सेटों में हराकर बाहर किया जबकि सीनियर कैटेगरी में भी उन्हें जीत मिली। अंडर-13 सेमीफाइनल में रिजुल को सेकंड सीड मिली थी और उन्होंने आलीशा को इसमें टिकने का मौका नहीं दिया। पहले सेट में उन्हें 21-12 से जीत मिली जबकि दूसरा सेट वे 21-10 से अपने नाम करने में सफल रहीं। गर्ल्स अंडर-15 में भी रिजुल को जीत मिली। उन्होंने सेमीफाइनल में तनीषा को 21-13, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब टाइटल के लिए उनका मुकाबला सेकंड सीड शटलर मिली के साथ होगा। उन्होंने शगुनप्रीत को 21-13, 21-19 से हराकर बाहर किया। बॉयज अंडर-13 के टॉप सीड हासिल को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्हें पहले सेट मेंं यथार्थ ने 12-21 से हरा दिया लेकिन दूसरा सेट वे 21-15 से जीतने में कामयाब रहे। तीसरे सेट को हासिल ने 21-15 से खत्म करते हुए जीत हासिल कर ली।

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद अंडर-15 सिंगल्स में भी रिजुल को मिली जीत

रिटर्न करतीं रिजुल

संयम को मिली रोमांचक जीत
बॉयज अंडर-17 में संयम ने यथार्थ को तीन सेट में हराकर फाइनल में जगह बना ली। पहले सेट में संयम को 21-16 से जीत मिली लेकिन दूसरा सेट वे 12-21 से गंवा बैठे। तीसरे सेट में संयम ने 21-12 से जीत दर्ज करते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ा लिया। अब टाइटल के लिए उनका मुकाबला टॉप सीड ध्रुव के साथ होगा। ध्रुव ने गुरबख्श को 21-13, 21-19 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। बॉयज डबल्स क्वार्टर फाइनल में हासिल और गुरबख्श की जोड़ी ने आसान जीत हसिल की। उन्होंने अमनदीप और अनिकेत को मात दी।

नैना ने वृंदा का सफर किया खत्म
गर्ल्स अंडर-17 में सेक्टर-43 बैडमिंटन सेंटर की ट्रेनी नैना ने वृंदा को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। पहले सेट में दोनों प्लेयर्स के बीच एक एक अंक के लिए जंग होती रही और पहले सेट में नैना को 26-24 से जीत मिली। वहीं, दूसरे सेट को नैना ने 21-18 से जीतकर खत्म कर दिया। अब उनका टाइटल के लिए सामना मिली के साथ होगा। उन्होंने जैसमिन रावत को 21-11, 21-5 से हराकर बाहर किया। गर्ल्स डबल्स अंडर-13 में आलिशा और रिजुल ने आविशी और राइसा को 21-7, 21-11 से हराकर बाहर कर दिया।

खबरें और भी हैं...