एसडी कॉलेज के बॉक्सर मनीष ने मेंस लाइटवेट में जीता सिल्वर
चंडीगढ़. कॉमनवेल्थ गेम्स में एसडी कॉलेज बॉक्सिंग सेंटर के ट्रेनी रहे मनीष कौशिक ने देश काे सिल्वर मेडल दिलाया है। मेंस लाइटवेट(60 किग्रा) के फाइनल में मनीष का सामना ऑस्ट्रेलिया के हैरी गारसिड के साथ था और दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। अंत में 3-2 से ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर हैरी को विजेता घोषित किया गया। मनीष एसडी कॉलेज के ट्रेनी रहे हैं और चंडीगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. जेरथ भी टीम के साथ ही अपनी सेवाएं दे रहे थे।