पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टील स्ट्रिप समेत 7 टीमें फाइनल में

स्टील स्ट्रिप समेत 7 टीमें फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सातवीं नेशनल ब्रिज चैंपियनशिप में स्टील स्ट्रिप ने दमदार लीड के साथ फाइनल में जगह बना ली है। होटल अरोमा में सात राउंड के बाद आठ टीमों ने फाइनल में जगह बनाई जिसमें पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की भी तीन टीमें शामिल रहीं। देश भर की 28 टीमें इसमें हिस्सा ले रहीं हैं। फाइनल में जगह बनाने वालों में पहला नाम स्टील स्ट्रिप का रहा। उनके लिए सुभाष गुप्ता, सपन देसाई, सत्यनरायण और सरवेन्दू ने 114.59 अंक हासिल किए जो सबसे ज्यादा रहे। इसके बाद धामपुर शुगर टीम फाइनल में पहुंची। उन्होंने 92.33 अंक के साथ फाइनल में जगह बनाई जबकि एचएस धारीवाल, डॉ. हरबंस सिंह, ब्रिगेडियर सुरिंदर सिंह और अशाेक हुरिया ने 89.41 अंक लेकर तीसरी टीम के तौर पर क्वालिफाई किया।

मेजबान पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की टीम-2 ने 85.17 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई। टीम में कुलदीप खन्ना, कर्नल जेएस बराड़, राकेश शर्मा, पीके नैयर, आरके गोयल और राणा जॉली शामिल थे। टीम स्पार्टन्स ने 84.59 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली ब्लू की टीम 82.05 अंकों के साथ फाइनल में पहुंची। उन्हें छठा स्थान मिला। पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की टीम-1 को सातवां स्थान मिला। केअार लखनपाल, कर्नल गुरइकबाल सिंह, संत प्रकाश शर्मा और एमएस शर्मा ने 81.65 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई। मेजबान पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की ही टीम-4 ने आठवें स्थान के साथ फाइनल में जगह पक्की की। अब 15 अप्रैल को तीसरा और अंतिम दिन होगा जिसमें विजेता का फैसला होगा।

National Bridge

खबरें और भी हैं...