पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निहारिका ने बनाया अंतिम 4 में स्थान

निहारिका ने बनाया अंतिम-4 में स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. सनराइज टेनिस एकेडमी द्वारा आयोजित प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट के गर्ल्स अंडर-12 में निहारिका ने आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल में निहारिका ने मोक्षिका को 5-3 से हराकर बाहर किया। सिया महाजन ने सहज कौर को 5-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई जबकि अंजनिका ने शुभकरमन कौर को 5-4(6) से हराया। कनिष्का ने वंशिका को 5-2 से मात दी। अंडर-14 गर्ल्स क्वार्टर फाइनल में सहज कौर जीतने में सफल रहीं। उन्होंने इशिका रावत को 5-4(2) से हराकर चलता किया जबकि काश्वी ने वसुंधरा कौर को 5-2 से और खुशी शर्मा ने गौरी महाजन को 5-1 से हराकर बाहर किया।

अक्षत ने बनाया अंतिम चार में स्थान: बॉयज अंडर-12 क्वार्टर फाइनल में अक्षत ढुल ने दक्ष को 5-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। उनके बाद याशदिश ने पारस शर्मा को 5-0 के साथ एकतरफा मुकाबले में हराया जबकि आर्यन महाजन ने अगमजोत सिंह को 5-4(5) से मात दी। आदवित ने उदय को 5-0 से हराया। वहीं बॉयज अंडर-14 में ध्रुव प्रताप सिंह ने अंश को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रबीर सिंह ने वरयाम सिंह को 5-3 से हराकर चलता किया जबकि याशदिश ने विग्नेश नायडू को 5-0 से मात दी। पंकज कुमार ने प्रथम गोपाल को 5-1 से शिकस्त दी।

खबरें और भी हैं...