पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा के लुका वर्ल्ड यूथ लाइटवेट चैंपियन

हरियाणा के लुका वर्ल्ड यूथ लाइटवेट चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/पंचकूला. हरियाणवी मुक्केबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किए तो उसी हरियाणा के बॉक्सर राजेश कसाना(लुका) ने पंचकूला में डब्ल्यूबीसी वर्ल्ड यूथ लाइट वेट चैंपियनशिप की बेल्ट भारत के नाम करवा दी। लुका ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फिलीपींस के ग्लेन एंतरीना को 3-0 से हराकर ढेर कर दिया। लुका के अपर कप अौर पावर पंच का जवाब विदेशी बॉक्सर के पास नहीं था और तीनों ही राउंड में वे लुका के अागे टिक नहीं सके। मैच के पहले ही राउंड में लुका ने दो रेफरी को इंर्पेस किया और उनके पंच सही जगह पर लैंड करते रहे। पूरी फाइनल बाउट के दौरान लुका ने पांच ही अंक गंवाए जबकि ग्लेन ने 24 बार गलतियां करते हुए अंक गंवाए।

शुरुआत में मुकाबला कांटे का रहा: मैच के शुरुआत में फिलिपींस के ग्लेन एंतरीना ने अपने एक्सपीरियंस का फायदा उठाया और लुका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हरियाणवी बॉक्सर लुका भी बीच बीच में अपना बचाव करते रहे। ग्लेन का अटैक और स्पीड कम नहीं हो रहा थी और वे नॉकआउट करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तीसरे और चौथे राउंड में लुका ने कमबैक किया और अपने दमदार पंच के दम पर मैच को बराबरी पर ला दिया। पांचवें राउंड में दोनों के बीच स्कोर बराबर हो गया।

लुका ने फिलीपींस के ग्लेन एंतरीना को किया ढेर, पहली बार भारत को दिलाई बेल्ट, विकास सिंह एशिया सिल्वर क्रूजर वेट में जीते
लास्ट 5 राउंड में लुका भारी
टाइटल बाउट के फर्स्ट फाइव राउंड में लुका भले ही थोड़ा दबाव में रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने कमबैक किया और अपने पंच की पहचान फिलीपींस के बॉक्सर को कराई। छठे और सातवें राउंड में उनका अटैक ही रिंग में दिख रहा था और आठवें राउंड में उन्हें फैंस का भी पूरा सपोर्ट मिला। फैंस सपोर्ट कर रहे थे और लुका लगातार पंच लगा रहे थे। राकेश ने लास्ट राउंड में लगातार पंच बरसाकर फिलीपींस के बॉक्सर को पछाड़कर बेल्ट अपने नाम कर ली। तीनों अंपायर्स के स्कोर उनके पक्ष में रहे।

ऐसा रहा वर्ल्ड टाइटल मैच
राजेश कसाना ग्लेन एंतरीना

फर्स्ट अंपायर 99 92

सेकंड अंपायर 98 92

थर्ड अंपायर 98 92

हरियाणवी बॉक्सर राजेश कसाना ने सिर्फ 5 बार अंक गंवाए

फिलीपींस के मुक्केबाज ग्लेन ने मैच में 24 बार गलतियां की

थाई बॉक्सर पर भारी पड़े विकास के पंच
डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर क्रूजर वेट चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर विकास सिंह के पंच थाई मुक्केबाज पर भारी पड़े और उन्होंने बेल्ट हासिल करने में कोई गलती नहीं की। विकास ने ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में थाइलैंड के सुतत कालालेक को 3-0 से हराकर बेल्ट भारत के नाम की। हरियाणा के विकास ने दस राउंड के इस मैच में पहले मिनट से ही अटैक करना शुरू कर दिया। आगाज में उनका स्टैमिना लूज दिखा लेकिन जल्द ही उन्होंने कमबैक कर लिया। इसके बाद विकास ने लगातार अटैक किया और उनके स्ट्रेट पंच और जैब का थाई बॉक्सर के पास कोई जवाब नहीं था। पूरी ताकत के साथ उनके पंच सही जगह पर लैंड करते रहे और उन्होंने बेल्ट आसान से अपने नाम कर ली। इसी बेल्ट के साथ उन्हें 2.5 लाख का प्राइज मनी भी मिली।

इन 4 में से 3 बाउट्स में जीते भारतीय...
इंटरनेशनल वेल्टर-वेट: 6 राउंड कॉन्टेस्ट

रोलेंड जैफरे

जीते

करन सिंह

हारे

सुपर वेल्टर-वेट इंटर स्टेट: 4 राउंड कॉन्टेस्ट

विकास खत्री

जीते

अंकित ठाकुर

हारे

इंटरनेशनल वुमंस बैंटम वेट: 4 राउंड कॉन्टेस्ट

कीर्ति कुमारी

जीती

नेओमी

हारी

फेदरवेट इंटर स्टेट: 4 राउंड कॉन्टेस्ट

सुनील सिवाच

जीते

चिन्मय सेनगुप्ता

हारे

खबरें और भी हैं...