ब्रेकअप के बाद वाट्सएप पर लगाई गर्लफ्रेंड की फोटो, इस पर हुआ झगड़ा
खेम सिंह और नीतू डोगरा के बीच ब्रेकअप होने के बाद जब नीतू अपने पति मोहम्मद आलिम के पास दोबारा वापस आ गई थी। इसके बाद खेम सिंह ने उनकी व नीतू की फोटो को वाट्स एप पर प्रोफाइल पिक लगाई थी। इसी बात पर पहले मोहम्मद आलिम और खेम सिंह के बीच बहस हुई थी। इसी बहस के बाद से ही खेम सिंह ने मोहम्मद आलिम को जान से मारने के लिए सोच लिया था। इसके बाद उसने बीते बुधवार रात उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक आलिम के शव का शनिवार को जीएमएसएच 16 में पोस्टमाॅर्टम करवाया है। हालांकि पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट अभी आनी है। वहीं मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी लुधियाना में पड़ते गांव जंडियाला के रहने वाले जगदेव उर्फ जोगी को गिरफ्तार किया है। अब इस केस में पुलिस को दो अन्य आरोपियों की तलाश है जो कि अपने घरों से फरार है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आलिम शैंटी और नीतू डोगरा के बीच में आ रहा था, जिस वजह से वह उसे रास्ते से हटाना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक जगदेव उर्फ जोगी खेम सिंह के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में है। जबकि अन्य दो आरोपियों में एक सुक्खा है वह खेम सिंह का भाई है, जबकि दूसरा आरोपी सुक्खे का दोस्त है। पुलिस की टीमें देर रात तक पंजाब में थी और छापेमारी कर रही थी।
डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया पोस्टमाॅर्टम: शनिवार को जीएमएसएच-16 में पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया है। रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। रिपोर्ट के बाद ही आलिम की मौत के कारणों का खुलासा होगा।
मलोया थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार ने कहा कि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी जगदेव को गिरफ्तार किया है, बाकी के दो को गिरफ्तार करने के लिए टीमें पंजाब में रेड कर रही है। शव का पोस्टमाॅर्टम करवा लिया गया है और मृतक की कमीज बरामद कर ली है।
प|ी को अभी तक पुलिस की ओर से नहीं दी गई क्लीन चिट..
मलोया थाना पुलिस ने इस मामले में अभी तक आलिम की प|ी को क्लीन चिट नहीं दी है। वहीं पुलिस यह भी बताने से कतरा रही है कि आखिर क्यों वह अभी तक आलिम की प|ी से पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सेक्टर-48 मोटर मार्केट से ही आलिम का पीछा करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद जीरी मंडी चौक के पास उसे रोका गया है। पुलिस ने मृतक आलिम की कमीज को बरामद कर लिया है। वहीं जिस कार में वारदात को अंजाम दिया गया है उसका अभी पता नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस ने अभी वह चुन्नी भी बरामद करनी है जिससे आलिम का गला दबाया गया था। अभी तक पुलिस मान रही है कि कार सुक्खा के पास है।
ये था मामला...
बीते बुधवार रात को खेम सिंह उर्फ शैंटी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-48 मोटर मार्केट में डेटिंग पेटिंग का काम करने वाले मोहम्मद आलिम की हत्या कर दी थी। पहले आलिम को जीरी मंडी चौक से किडनेप किया, उसके बाद चलती कार में उसका गला दबाकर मारा गया और फिर कपड़े उतारकर मृतक का मुंह जलाया गया। शव की पहचान न हो सो सीसवां के जंगलों में फेंक दिया। इस घटना के पीछे कारण बताया गया कि आलिम की प|ी नीतू का खेम सिंह के साथ अफेयर था, फिर ब्रेकअप के बाद नीतू दोबारा पति के साथ रहने लगी थी।