पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजीआई के डॉ. धीमान के रिसर्च पेपर की पेरिस में प्रशंसा

पीजीआई के डॉ. धीमान के रिसर्च पेपर की पेरिस में प्रशंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआई के एक सीनियर डॉक्टर की ओर से तैयार किए गए हेपेटाइटिस सी को लेकर तैयार प्रोजेक्ट को पेरिस में अयोजित लिवर कांग्रेस में काफी प्रशंसा हुई है। इस खास प्रोजेक्ट पर चंडीगढ़ पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आरके धीमान कई साल से काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर उनके शोध पत्र को पेरिस में हुई इंटरनेशनल लीवर कांग्रेस में पेश करने के लिए चुना गया। डॉ. धीमान द्वारा तैयार शोधपत्र को पीजीआई में ही उनकी सहयोगी डॉ. गगनदीप ग्रोवर ने पेश किया। रिसर्च पेपर में हेपेटाइटिस-सी की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की पॉलिसी को पेश किया गया, जिसमें बताया गया कि पंजाब में सबसे ज्यादा हेपेटाइटिस-सी के मामले आ रहे हैं। ज्यादातर पीड़ित या तो जेल में हैं या फिर नशे के आदी हैं। प्रो. धीमान हिपोटोलॉजी विभाग के हेड हैं। पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए कार्यक्रम में टेक्नीकल कंसलटेंट भी हैं। डॉ. गगनदीप ग्रोवर इस प्रोजेक्ट के प्रोग्राम ऑफिसर हैं। प्रो. धीमान वर्ष 1993 से पीजीआई में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की पहल पर सभी जिलों व 3 मेडिकल कॉलेजों को डी सेंट्रलाइज किया गया।

खबरें और भी हैं...