पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए प्रशासन के पास जमीन कहां है

अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए प्रशासन के पास जमीन कहां है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन को होम मिनिस्ट्री ने पहले ही अवगत करा दिया है कि शहर में मार्केट रेट से कम किसी को भी जमीन अलाॅट नहीं की जा सकती तथा जमीन नीलामी के जरिये ही दी जाएगी। जमीन अधिग्रहण पर होम मिनिस्ट्री पहले ही रोक लगा चुकी है। प्रशासन के पास शहर में लगभग 600 एकड़ जमीन है। इसमें से 300 एकड़ जमीन विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए थी। यह सभी प्रोजेक्ट रद्द हो चुके हैं। इस जमीन का उपयोग प्रशासन अपने स्तर पर किसी अन्य काम के लिए भी नहीं कर सकता। सारंगपुर में एजुकेशन सिटी के लिए सौ एकड़, फिल्म सिटी के 30 एकड़ और थीम पार्क की 70 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। इसके अतिरिक्त मनीमाजरा में मेडी सिटी के लिए रखी गई 45 एकड़ जमीन तथा मौलीजागरां में इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के लिए 125 एकड़ से अधिक जमीन प्रशासन के पास है।

कई प्रोजेक्ट्स के लिए चाहिए जमीन... प्रशासन के कई प्रोजेक्ट जमीन की कमी के कारण भी अधर में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने इन प्रोजेक्टों के लिए जमीन के अधिग्रहण की अनुमति मांगी है। यह सभी प्रोजेक्ट होम मिनिस्ट्री के समक्ष पेश किए जाएंगे। इनमें दड़वा और मौलीजागरां की सड़क को चौड़ा करना, सेक्टर-38 और 38 वेस्ट की वी 3 रोड़ को चौड़ा करने के लिए शाहपुर गांव की 2.12 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना, हल्लोमाजरा की डेवलपमेंट के लिए 3.32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना शामिल है।

प्रशासन केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुसार अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए काम कर रहा है। -परिमल राय, एडवाइजर

हाउसिंग के लिए चाहिए सबसे अधिक जमीन... प्रशासन को शहर में सबसे अधिक जमीन हाउसिंग के लिए चाहिए। यदि प्रशासन के पास अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए 50 हजार आवेदक भी योग्य रहते हैं तो भी प्रशासन को कम से कम एक हजार एकड़ जमीन चाहिए। जमीन के लिए प्रशासन की शीघ्र ही होम मिनिस्ट्री के साथ भी बैठक होने वाली है।

खबरें और भी हैं...