श्रीसनातन धर्म सभा-50 ने किया प्रदर्शन
श्रीसनातन धर्म सभा-50 ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मंदिरो में चोरियों की वारदातों से विभिन्न सेक्टर्स के सनातन धर्म सभा के पदाधिकारिओं में गहरा रोष है। अभी तक जितनी भी चोरिया मंदिरों में हुईं हैं उनमें से किसी भी केस काे पुलिस सॉल्व नहीं कर पायी है। ये बात सतीश चंद्र शर्मा महासचिव श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर-50 ने रोष व्यक्त करते हुए कही। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष प्रदीप भरद्वाज ने मंदिरो में निजी गार्ड्स का प्रबंध करने के सुझाव पर जोर दिया और पुलिस अधिकारियों से सेक्टर्स, मार्केट्स और विशेष रूप से मंदिरो के नजदीक गहन गश्त बढ़ाने को कहा।