पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर स्टूडेंट्स ने किया परफॉर्म

बैसाखी पर स्टूडेंट्स ने किया परफॉर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेक्टर-14 अंकुर स्कूल में बैसाखी के मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर दुग्गल ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। स्टूडेंट्स ने भंगड़ा, डांस, लोकगीत पेश किए।

मुस्लिम रहनुमा कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित
चंडीगढ़। मुस्लिम रहनुमा कमेटी धनास की नई कार्यकारिणी का शनिवार को गठन हो गया। इसमें फैमनदाज अली को प्रधान, मोहम्मद मोकर्रम मुदीन को वरिष्ठ उप प्रधान, शकील अहमद को उप प्रधान, मोहम्मद अमीर हमजा को महामंत्री, हामिद अली को सचिव, वकिल खान को कैशियर, मोहम्मद अफजल को उप कैशियर, रईश, निसार, मोहम्मद , अकबर अली, राशीद, अस्लम, इर्शाद, इस्लाम उद्दीन, मुस्तुफा,आलमगीर, युसुफ को कार्यकारिणी मेंबर नियुक्त किया गया।

ब्राह्मण सभा आज निकालेगी शोभा यात्रा
चंडीगढ़। श्री ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम जयंती के मौके पर 15 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकालेगी। सभा के प्रधान पंडित ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस शोभायात्रा में चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल खजाना अधिकारी राजीव तिवारी भी शामिल होंगे।

धर्म-समाज-संस्था
रथ पर सवार होकर आज प्रभु देंगे दर्शन
चंडीगढ़। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 के 48वें धर्म सम्मेलन में शनिवार को बाल कलाकारों ने लाइट एंड साउंड प्रोग्राम की प्रस्तुति दी। इसमें मुख्य आकर्षण दशावतार साक्षी गोपाल भोले भंडारी रासलीला रहा। बाल कलाकारों द्वारा साॅन्ग और डांस की प्रस्तुति का मनमोहक दृश्य लगभग ढ़ाई घंटे चला। मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ एडवोकेट प्रेम कौशिक चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड थे। 15 अप्रैल को 4.30 बजे विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे हजारों भक्त खींचकर पूरे नगर में भ्रमण करवाएंगे।

सुंदरकांड का पाठ गढ़वाल भवन में आज
चंडीगढ़। बंगार्स्यूं विकास समिति श्री सुंदरकांड का पाठ 15 अप्रैल को गढ़वाल भवन, सेक्टर-29 में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करवाएगी। इसमें प्रभु जी का गुणगान प्रसिद्ध पंडित श्री हरीश शर्मा जी (धनास वाले ) करेंगे। ये जानकारी समिति के प्रधान सुरिंदर सिंह पटवाल ने दी।

खबरें और भी हैं...