पुलिस हॉस्पिटल-45 में लगा चेकअप कैंप
चंडीगढ़। पुलिस हॉस्पिटल सेक्टर-26 में शुक्रवार को ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ऑस्ट्रेलियन ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनित अरोड़ा ने स्टाफ को चेकअप किया। डॉ. अरोड़ा ने ऑर्थोस्कोपी और स्पोर्ट्स मेडिसन भी दीं। डॉ. अरोड़ा ने की-होल कार्टिलेज सेविंग सर्जरी, घुटने और जॉइंट्स की अन्य तकलीफों के बारे में बताया। कैंप में विभिन्न रैंकों के 300 से अधिक पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। इनमें पुलिस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी शामिल थे। डॉ. अरोड़ा ने पुलिस कर्मियों के परिवार के लिए भी फ्री कंसल्टेशन कैंप लगाया।